501 दीपों से श्रीराम-सीता की आरती

ग्वालियर। विजयादशमी के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया द्वारा रविवार को कुसुमाकर रंगमंच पर महाआरती एवं भोज का आयोजन किया गया। जिसमें संत समाज, प्रबुद्धजन एवं भाजपा नेताओं ने 501 दीपों से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की आरती की।इस दौरान कलाकारों ने कत्थक नृत्य के मध्यम से भगवान श्रीराम की स्तुति की।यह विहंगम दृश्य देखकर उपस्थितजन आनंदिन हो गए।कुछ समय के लिए पूरा परिसर संगीतमयी धारा में प्रवाहित होने लगा। इससे पहले प्रवेश द्वार पर अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का शमी पत्र भेंटकर स्वागत किया गया।


 आरती के बाद महाप्रसादी शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संत कृपाल सिंह, दंदरौआ महाराज रामदास जी, लाल टिपारा के संत अच्युतानंद महाराज, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सांसद केपी यादव, श्रीमती संध्या राय, भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, देवेन्द्र तोमर सहित संभाग के भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।