सांसद शेजवलकर ने की मुंबई में फंसे ग्वालियर निवासी संजीव की मदद


ग्वालियर ।  लॉक डाउन की वजह से मुम्बई में फंसे ग्वालियर निवासी संजीव जैन की सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने मदद की है। यहां फंसने बाद उन्होंने सांसद से संपर्क किया और उन्हें पूरी समस्या से अवगत कराया। सांसद श्री शेजवलकर ने तत्काल महाराष्ट्र के  भिवंडी सांसद कपिल पाटिल को फोन पर संजीव जैन की मदद करने के लिए कहा, जिस. पर श्री पाटिल ने अपने कार्यकर्ता भेजकर संजीव जैन को खाद्यान्न सामग्री आदि उपलब्ध कराई और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। श्री जैन अपनी पत्नी का उपचार कराने के लिए मुम्बई गए थे।