युवा कांग्रेस के चुनाव 14 और 15 मार्च को, 19 को नतीजे

भोपाल। करीब साढ़े 6 साल बाद प्रदेश में फिर से युवा कांग्रेस के चुनाव होने जा रहे हैं। 14 और 15 मार्च को जिलों से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के लिए चुनाव होगा। इस बार चुनाव में मोबाइल एप से वोट डाले जाएंगे। यह चुनाव दो साल पहले तक बने सदस्य ही इसमें वोट डाल सकेंगे। इसलिए इस चुनाव को लेकर अंतिम समय में कोई पेंच आ सकता है। युवा कांग्रेस का यह अंतिम चुनाव भी माना जा रहा है। तीन साल के कार्यकाल के बाद आलाकमान ही प्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष तय करेंगे। कांग्रेस के युवा संगठन के चुनाव का आज सुबह ऐलान कर दिया गया। 19 मार्च को प्रदेश युवा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इससे पहले वर्ष 2013 अगस्त में युवा कांग्रेस के चुनाव हुए थे। जिसमें कुणाल चौधरी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और वे अध्यक्ष बने थे।