एमपी में दिखा सफेद कौआ,
 


" alt="" aria-hidden="true" />*एमपी में दिखा सफेद कौआ लोग हैरान, काफी दिलचस्प है सफेद कौवे की कहानी...??*


 


*बड़वानी/ कौआ का रंग काला होता है। सभी लोग अभी तक काले कौवे को ही देखते आए हैं। ऐसे अगर किसी को व्हाइट कौआ दिख जाए तो हैरान होना स्वभाविक है। देश के किसी न किसी हिस्से साल में एक या दो बार सफेद कौआ दिख जाता है।*


 अब मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले स्थित दत्तवाड़ा में सफेद कौआ दिखा है। सफेद कौआ को लेकर धार्मिक मान्यताएं भी काफी रोचक हैं।


दरअसल, जिले के ग्राम दत्तवाड़ा के चंगा बाबा आश्रम में सफेद कौआ देखा गया है। यह कौवा एक दुर्लभ प्रजाति का है। देश के कई हिस्सों में कई बार सफेद कौआ नजर आ चुका है। मध्यप्रदेश के सतना में भी पिछले साल सफेद कौआ दिखा था। उससे पहले तमिलनाडु के कोयंबटूबर में भी सफेद कौआ को देखा गया है। मान्यता है कि जैसे ब्लैक को देखना अशुभ होता है, ठीक उसके उल्ट सफेद कौआ को देखना शुभ माना जाता है।